
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल, 17 मार्च की रात करीब 8:30 बजे खरिगांवा चौक के पास एक कंटेनर में बड़ी संख्या में पशुओं को ले जाया जा रहा था। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने शक के आधार पर वाहन को रोक लिया। बताया जाता है कि वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि कंटेनर में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को चालक समझकर लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। घायल व्यक्ति ने बाद में पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह केवल वाहन न मिलने के कारण कंटेनर में बैठा था और उसे यह जानकारी नहीं थी कि उसमें पशु लदे हुए हैं।
इसके बावजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीट दिया और उससे करीब 60 हजार रुपये भी छीन लिए। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर 14 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि अब चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।



