Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के वार्ड संख्या 16 में मंगलवार की सुबह पति-पत्नी के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पंखे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, मृतक युवक की पहचान वार्ड संख्या 16 के निवासी मुन्ना साहनी के 28 वर्षीय पुत्र हीरा साहनी के रूप में हुई है, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जहां सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर शव के पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दी, जहां से पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस घटना से संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह मृतक के पिता मुन्ना अपनी दुकान पर चले गए थे, उस दौरान घर में केवल पति पत्नी ही थे, किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच नाराजगी चल रही थी जो सुबह में काफी बढ़ गई नाराज पति अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया और सीलिंग फैन में फंदा लगा कर अपनी जान दे दी।
- पुरानी रंजिश में भड़की हिंसा: करजी गांव में दंपति पर हमला, दोनों गंभीर घायल
- पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप: मदुरना में गोलीबारी-आगजनी, पिता-पुत्री घायल
इधर पत्नी अपने किसी दूसरे काम में व्यस्त हो गई, जब घूमते फिरते वह उस कमरे के बगल से गुजरी तो पंखे में पति के शव को लटकता देखा इसके बाद आनन-फानन में उसके द्वारा तत्काल इस मामले की सूचना अपने ससुर को दी गई, घर पहुंचे ससुर ने किसी तरह शव को फंदे पर से नीचे उतार के रखा और पड़ोस के ही एक चिकित्सक को लाकर जांच पड़ताल करवाई गई।


जिसमें चिकित्सक के द्वारा हीरा को मृत घोषित कर दिया गया तब तक दरवाजे पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई थी, जिनके द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाते हुए शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि हीरा साहनी का विवाह 4 वर्ष पूर्व रोहतास जिले के डेहरी में करिश्मा देवी से हुई थी, विवाह उपरांत एक बच्ची ने जन्म लिया जो अभी 3 वर्ष की है।
- प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी
- ‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
वहीं इस मामले जुड़ी जानकारी लेने पर मोहनिया थानाध्यक्ष ललन सिंह के द्वारा बताया कि पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पति के द्वारा फांसी लगाकर अपनी जान दे दी गई है, सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है, इस घटना को लेकर मृतक के पिता के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है, पुलिस अपने स्तर से मामले की पूरी जांच कर रही है।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार

