Homeचैनपुरपति की गैरमौजूदगी में ससुर की शर्मनाक हरकत, विरोध करने पर बहू...

पति की गैरमौजूदगी में ससुर की शर्मनाक हरकत, विरोध करने पर बहू और मासूम बच्ची पर हमला

कैमूर में पति की गैरमौजूदगी में ससुर ने बहू से की अश्लील हरकत, विरोध पर मारपीट | चैनपुर न्यूज़

Bihar, कैमूर (चैनपुर): थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पति की गैरमौजूदगी में घर में अकेली बहू के साथ उसके ससुर द्वारा कथित रूप से अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने चैनपुर थाना में आवेदन देकर आरोपित ससुर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कमरे में घुसकर की गलत हरकत

पीड़िता के अनुसार, घटना के समय उसका पति घर पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान ससुर उसके कमरे में घुस आए और गलत हरकत करने लगे। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने कमरे में रखे बांस से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया।

10 माह की मासूम बच्ची भी हुई घायल

महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने आवेश में आकर उसकी 10 माह की बच्ची पर भी हमला कर दिया, जिससे बच्ची के सिर में चोट आई।

थाने पहुंची पीड़िता, कराया गया इलाज

घायल अवस्था में महिला अपनी बच्ची को लेकर चैनपुर थाना पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू

मामले को लेकर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है। यह घटना पारिवारिक संबंधों पर गंभीर सवाल खड़े करती है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments