Homeगयान्यायालय परिसर में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, एक बंदी व सुरक्षा...

न्यायालय परिसर में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, एक बंदी व सुरक्षा कर्मी घायल

Bihar: गया जिले के शेरघाटी स्थित न्यायालय परिसर में बुधवार की दोपहर बुलेट से पहुंचे पांच की संख्या में अपराधियों ने  शेरघाटी के चर्चित अपराधी फ़ोटो खान को दिनदहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया। इस बिच एक सुरक्षाकर्मी भी अपराधियों की गोली से घायल हो गए हैं। जिन्हे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी में भर्ती कराया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोली लगने से जख्मी बंदी फोटो खान
गोली लगने से जख्मी बंदी फोटो खान

वही घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग न्यायालय परिसर पहुंच गए। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार अनवर अली खान हत्याकांड के मुख्य आरोपी फोटो खान शेरघाटी जेल से न्यायालय में हाजिरी लगाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शेरघाटी न्यायालय लाया गया था। हाजत से पुलिस जवान उसे लेकर हाजिरी लगाने के लिए न्यायाधीश के पास जा रहे थे। इसी दौरान पांच की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें उसे और एक सुरक्षाकर्मी को गोली लगी है। वही भाग रहे दो अपराधी को पुलिस ने पकड़ा है। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस जवान न्यायालय परिसर पहुंचे हैं। न्यायालय की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

NS News

सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

NS News

बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

NS News

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री

NS News

प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी

NS News

‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

NS News

बिहार बोर्ड का बड़ा ऐलान: मैट्रिक टॉपर्स को मिलेगा लाखों का इनाम, बढ़ी छात्रवृत्ति

NS News

आयुष्मान योजना में बड़ा घोटाला: पटना का निजी अस्पताल निलंबित, गलत सर्जरी दिखाकर किया क्लेम

NS News

बिहार राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सियासी रोमांच, पांच सीटों पर छह प्रत्याशी; सहयोगी दलों के वोट बनेंगे निर्णायक

NS News

पटना में राज्यसभा चुनाव नामांकन, तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों ने एक साथ भरा पर्चा

NS News

बिहार विधानसभा बजट सत्र: ‘भू योद्धा’ सम्मान की घोषणा, किशनगंज भूमि मामले की होगी जांच

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments