Homeभभुआनाबालिग से दुष्कर्म मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, भभुआ पुलिस की बड़ी...

नाबालिग से दुष्कर्म मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, भभुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कैमूर में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, टॉप-10 अपराधियों में था शामिल

कैमूर (भभुआ): कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काफी समय से फरार था और भभुआ अनुमंडल के टॉप-10 अपराधियों की सूची में भी शामिल था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 दिसंबर 2024 को भभुआ थाना क्षेत्र के नरोतापुर गांव की एक नाबालिग बालिका शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान गांव के ही दो लोगों ने उसका अपहरण कर उसे सीएनजी ऑटो में बैठाकर एक सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी उसे वापस गांव के पास छोड़कर फरार हो गए।

पीड़िता के बयान के आधार पर भभुआ थाने में कांड संख्या 01/25 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान एक आरोपी नीतीश बिंद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि मुख्य आरोपी गौतम बिंद घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार गौतम बिंद भभुआ अनुमंडल के टॉप-10 अपराधियों की सूची में भी शामिल था। लगातार छापेमारी के बाद आखिरकार 4 मार्च 2026 को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि इससे पहले भी भभुआ अनुमंडल के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कई अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 25 हजार रुपये के इनामी शहनवाज अंसारी सहित नन्हकू बिंद, धर्मू राजभर, सेवा राजभर, किशन सिंह और ललन यादव जैसे अपराधी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments