Homeकुदरानर्स बनने का सपना अधूरा: कुदरा की छात्रा की सांप के डंसने...

नर्स बनने का सपना अधूरा: कुदरा की छात्रा की सांप के डंसने से मौत, धनाढ़ी गांव में पसरा मातम

कैमूर: धनाढ़ी गांव में विषैले सांप के डंसने से नर्सिंग छात्रा की मौत, गांव में शोक

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड अंतर्गत धनाढ़ी गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। नर्स बनने का सपना संजोए 22 वर्षीय छात्रा प्रतिमा कुमारी की विषैले सांप के डंसने से मौत हो गई। प्रतिमा गांव निवासी रमेश चौधरी की पुत्री थीं और स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद नर्सिंग कोर्स कर रही थीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य अपने नवनिर्मित मकान की छत पर सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे बारिश शुरू होने पर सभी लोग नीचे कमरे में आ गए। इसी दौरान प्रतिमा को अचानक किसी जहरीले जीव के काटने का एहसास हुआ। जब परिजनों ने आसपास देखा तो वहां गेहुंअन सांप दिखाई दिया। परिवार के लोगों ने सांप को मार दिया और तत्काल प्रतिमा को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए।

हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बावजूद डॉक्टर छात्रा की जान नहीं बचा सके। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिमा पढ़ाई में मेधावी थीं और नर्स बनकर परिवार का सहारा बनने का सपना देख रही थीं। उनकी असमय मौत से पूरे धनाढ़ी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के लोगों ने इसे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments