Homeकटिहारधान लदा जुगाड़ वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलटा 3 की मौत,...

धान लदा जुगाड़ वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलटा 3 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Bihar: कटिहार जिले के बलरामपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर तेलता मुख्य सड़क के मध्य शादीपुर के समीप सोमवार को एक सड़क हादसे में 3 लोगों के मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लुत्तीपुर पंचायत के अझरैल एवं धनहरा गांव से कुछ किसान जुगाड़ वाहन में धान लाद कर पश्चिम बंगाल स्थित टुनीदिघी मंडी में बेचने जा रहे थे। इस दौरान शादीपुर के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। वाहन में चालक सहित कुल 5 लोग सवार थे। सभी लोग गड्ढे में वाहन के नीचे दब गए। जिसके बाद सड़क पर चल रहे राहगीरों एवं ग्रामीणों की सहयोग से सभी को बाहर निकाला गया। इस हादसे में 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsघटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेलता भेजा। जहां इलाज के दौरान मुo मुस्लिम ग्राम अझरैल निवासी की मौत हो गई। वही चिकित्सकों ने दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया। जंहा ले जाने के क्रम में मुo वाजिल अंसारी और मुo तहबुल दोनों ग्राम उत्तर टोला धनहरा निवासी की मौत हो गई। वही चालक व एक अन्य सवार मोo यासिन का पीएचसी तेलता में इलाज जारी है। वही मृतक मुo वाजिल अंसारी और मुo तहबुल के स्वजनों ने अस्पताल प्रशासन पर एंबुलेंस उपलब्ध नही कराने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया की एंबुलेंस की इंतजार में 3 घंटे बीत जाने से दोनों की हालत और गंभीर होते चलेगी गई।

NS News

नशीले पदार्थों के विरुद्ध सख्ती, उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

बिहार विधान परिषद में बोलते डिप्टी सीएम

बिहार सरकार सख्त: अवैध मांस-मछली दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश

NS News

अपराध के मुद्दे पर गरमाया विधानसभा का बजट सत्र, विपक्ष का जोरदार विरोध

राष्ट्रीय जनता दल का शक्ति प्रदर्शन: 85% आरक्षण और नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज

नीट छात्रा की मौत से लेकर मॉब लिंचिंग तक गरजी विपक्ष की आवाज, राजद–AIMIM का जोरदार प्रदर्शन

पटना नीट छात्रा हत्याकांड: सीबीआई जांच की मांग तेज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से किया आग्रह

नीट छात्रा मौत मामला: अंदरुनी वस्त्र से मिले मानव शुक्राणु अवशेष, थानेदार समेत दो पुलिस अफसर निलंबित

नौकरी का झांसा देकर महिला को कोलकाता के देह व्यापार अड्डे पर बेचा, बंगाल से सकुशल बरामद

पटना में पुलिस–अपराधी मुठभेड़: लूटकांड के आरोपित के पैर में लगी गोली, दो हथियार बरामद

53 साल बाद सुलझा सोन नदी जल बंटवारा विवाद, पटना में अंडरग्राउंड से बिजली आपूर्ति, 43 अहम प्रस्ताव मंजूर

मृतक के स्वजनों ने बताया की अस्पताल प्रशासन के द्वारा एंबुलेंस मुहैया नही कराते देख तीन घंटे के बाद दोनों घायलों को निजी वाहन से पूर्णिया भेजा गया। जिसके कारण पूर्णिया ले जाने के क्रम में दोनों की मौत हो गई। वहीं मुo यासीन और वाहन चालक का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही चल रहा है। इसी दौरान घायल मुo यासीन को देखने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची उसकी पत्नी शहाजुन निशा अपने पति को घायल अवस्था में देख बेहोश हो गई। हालत बिगड़ते देख चिकित्सको ने उसे भी इलाज के लिए पूर्णिया भेजा। जहां हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मृतकों के घर पहुंच गए। गांव में चारो ओर मातम का माहौल बन गया। मृतक के स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने बताया कि मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

मुंडेश्वरी मंदिर में परिभ्रमण के दौरान छात्रा की तबीयत बिगड़ी, इलाज के क्रम में मौत

NS News

ब्रांडेड पैकिंग में 5 हजार लीटर मिलावटी तेल का स्टॉक जब्त, 5.5 लाख कैश बरामद; हिरासत में मालिक-मजदूर

भागलपुर सीएचसी में हंगामा: मंत्री लेशी सिंह ने डॉक्टर पर लगाया नशे में ड्यूटी का आरोप, जांच शुरू

खाकी पर खाकी का हमला: आपसी विवाद में दरोगा ने सिपाही को किया चाकू से लहूलुहान

बड़े पर्दे पर लौट रही है बिहार की बेटी काव्या कश्यप जोम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘ज़ोर’ 6 फरवरी को करेगी धमाकेदार एंट्री

विधायक

महिला ने SI पर लगाया गंभीर आरोप, पुलिस महकमे में हड़कंप

NS News

रिश्तों को शर्मशार करते हुए मामा ने कराया भांजे की हत्या, 4 गिरफ्तार

NS News

हैवानियत की हदे पार, युवक की हत्या कर शव के किए तीन टुकड़े

NS News

नशे के विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग और चाकूबाजी से मचा हड़कंप

NS News

अवैध संबंध के शक में रिश्तेदार की फावड़ा से मार हत्या, आरोपी फरार

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments