Thursday, April 17, 2025
Homeदुर्गावतीदुर्गावति प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं की...

दुर्गावति प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावति प्रखंड मुख्यालय सभागार कच्छ में शुक्रवार के दिन पंचायत समिति सदस्य की आम बैठक की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से राशन ,प्रधानमंत्री आवास व शौचालय निर्माण में आ रही समस्याओं के साथ-साथ आपूर्ति, शिक्षा, छात्र की समस्या, मनरेगा ग्रामीण विकास एवं डीआरडीए द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख श्याम गुप्ता के द्वारा किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsइस बैठक में प्रत्येक क्षेत्र में प्रत्येक विभाग की आम जनता की कितनी भागीदारी है और कितनी लाभ आम जनता को मिलनी चाहिए सबके महत्त्व को बताया गया। उपस्थित पदाधिकारीयों ने पंचायत समिति के बैठक पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए इसके महत्त्व को बताया। प्रत्येक विभाग से आए हुए प्रत्येक अधिकारी की समस्या को सुनी गई एवं उससे आम जनता की क्या समस्या है ,उसे भी बताया गया। वही खामीदौरा बीडीसी सदस्य नूतन यादव ने बताया कि बैठक के दौरान कोई किसी की सुनने वाला नहीं था। बैठक हर बार की तरह बेनतीजा रही।

इस बैठक में पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋचा मिश्रा ,पंचायती राज पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी सदानंद कुमार, विद्युत विभाग के के रौनक कुमार, उप प्रमुख के अलावे कल्याणपुर पंचायत समिति सदस्य विक्रांत यादव गुड्डू, ख़ामिदौरा पंचायत समिति सदस्य नूतन यादव , डुमरी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अविनाश सिंह पिंकू, सावठ मुखिया सुरेंद्र बहादुर सिंह कर्णपुरा पंचायत के मुखिया अंगद यादव, खजुरा पंचायत के मुखिया संजय मल्होत्रा, खडसरा पंचायत के मुखिया राम अवध यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments