BIHAR: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हाटा में शनिवार की सुबह दुकान लगाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया, उस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से दो-दो लोग घायल हो गए हैं, घायलों का चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायलों में एक पक्ष से गोविंद सेठ की 48 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी एवं उनका 18 वर्षीय पुत्र दुर्गेश कुमार का नाम शामिल है, जबकि दूसरे पक्ष से ईश्वर सेठ की पत्नी एवं उनके पुत्र सत्यम कुमार के घायल होने की बात बताई जा रही है।
- प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी
- ‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
मारपीट से संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक ईश्वर सेठ एवं गोविंद सेठ दोनों आपस में भाई हैं, सभी की दुकानें एक दूसरे से सटी हुई हैं, और सभी का बर्तन एवं गहनों का ही दुकान है, शनिवार दुकान लगाने के दौरान दुकान के बाहर सजाने के लिए रखे गए बर्तन दूसरे दुकान की तरफ थोड़े से बढ़ गए थे।


- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ, बात बढ़ते बढ़ते इतनी बढ़ गई कि महिलाओं के साथ-साथ घर के बच्चे झगड़े में उलझ गए जिसके बाद बड़ों में भी विवाद शुरू हो गया, उस दौरान बच्चे एवं महिलाएं आपस में भिड़ गई, और मारपीट होने लगी जिसमें दोनों तरफ से दो दो लोग घायल हो गए।
- कुदरा में सफाई व्यवस्था ठप: कचरे के ढेर से हाल बेहाल, अधिकारी-पार्षद विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें
- कुदरा में पिकअप से मवेशी ले जा रहे दो तस्कर पकड़े गए, ग्रामीणों ने घेरकर पुलिस को सौंपा
इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि हाटा नगर पंचायत के हाटा बाजार में मारपीट की जानकारी है, सभी लोग थाना पहुंचे थे, जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है मामले में अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन प्राप्त होने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
- मवेशी वाहन बना मौत का कारण: कैमूर में पिकअप की टक्कर से युवक की जान गई, दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा
- बरकट्टा बाजार से लौटते समय हादसा: बाइक पलटने से युवक की मौत, साथी की हालत नाजुक

