Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उन्होंने कहा, “बिहार में हर दिन बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार चुप है। सत्ता में बैठे लोग दारू और बालू में मदहोश हैं, उन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।” तेजस्वी यादव राजद विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह की माता के श्राद्धकर्म में शामिल होने मटिहानी क्षेत्र पहुंचे थे। इसी दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर भी सरकार को घेरा।
उन्होंने कहा कि राज्य के अस्पतालों में न डॉक्टर हैं, न दवाएं और न ही पर्याप्त संसाधन। शिक्षा व्यवस्था कमजोर है, युवाओं के लिए रोजगार नहीं है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों से आम जनता परेशान है, वहीं किसान ओलावृष्टि से संकट में हैं। अररिया की हालिया हिंसक घटना का उल्लेख करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के लोग शांति और सुरक्षा चाहते हैं, लेकिन दिनदहाड़े बाजार में हत्या जैसी घटनाएं राज्य में भय का माहौल पैदा कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी अराजक स्थिति के लिए जवाबदेह कौन है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराध, अफसरशाही और अव्यवस्था चरम पर है तथा सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।



