Homeचैनपुरतालाब में नहाने गई मासूम की डूबने से मौत, परिवार में मचा...

तालाब में नहाने गई मासूम की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

कैमूर में तालाब में डूबने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डीहा गांव में एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्ची की पहचान घुरई बिंद की पुत्री संध्या कुमारी (7 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर संध्या की मां गांव के तालाब पर कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान संध्या भी चुपके से उनके पीछे-पीछे तालाब तक पहुंच गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

तालाब में कुछ बच्चे स्नान कर रहे थे, जिन्हें देखकर वह भी पानी में उतर गई। हालांकि उसकी मां को इस बात की जानकारी नहीं थी कि संध्या भी तालाब पर मौजूद है।
कपड़े धोने के बाद जब उसकी मां घर लौट आईं, तब काफी देर तक संध्या के घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद आशंका के आधार पर तालाब में तलाश की गई, जहां देर शाम बच्ची का शव बरामद हुआ।

बताया जाता है कि बच्ची करीब चार से पांच घंटे तक पानी में डूबी रही। जब उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर परिजन शव को लेकर चैनपुर थाना पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि तालाब में डूबने से सात वर्षीय बच्ची की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मृतका के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। गांव में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार के साथ-साथ ग्रामीण भी गहरे सदमे में हैं। मासूम की असमय मौत से पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments