Bihar news: कैमूर चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जगरिया के ग्राम दुलहरा में बुधवार की दोपहर 12 बजे के करीब गांव के ही निवासी एक अधेड़ तालाब में नहाने के क्रम में तालाब के गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए, स्थानीय लोगों के द्वारा शोर मचाए गया काफी खोजबीन के बाद भी अधेड़ को बरामद नहीं हो सका।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अधेड़ की पहचान ग्राम दुलहरा के निवासी स्वर्गीय किशुन बिंद के 52 वर्षीय पुत्र गंगा बिंद के रूप में हुई है स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दोपहर 12 बजे के करीब अधेड़ गांव के ही तालाब में नहाने गए थे, उस दौरान नहाते नहाते गहराई वाले स्थल पर पहुंच गए और पैर फिसलने के कारण व गहरे पानी में चले गए डूबते हुए गांव के ही एक महिला और एक छोटा बच्चा ने देख लिया, जिसके बाद उन लोगों के द्वारा शोर मचाया जाने लगा, शोर की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
- सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के दावे पर सियासत, पप्पू यादव के बयान को केंद्र ने बताया भ्रामक
- यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने लॉन्च किया ‘रेल वन ऐप’, अब मोबाइल से ही बुक होंगे सभी टिकट
जिसके बाद तत्काल लोगों के द्वारा तालाब में घुसकर ढूंढने का प्रयास किया गया कुछ लोगों के द्वारा जाल डालकर भी पता लगाया मगर काफी देर तक जब अधेड़ का शव बरामद ना हो सका तो लोग थक-हार कर तालाब से बाहर निकल गए, वहीं घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर चैनपुर सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह एवं चैनपुर पुलिस पहुंची, जिसके बाद सभी लोगों के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि गोताखोर को बुलवाकर अधेड़ को ढूंढने का प्रयास किया जाए।
- सासाराम में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में बच्ची समेत तीन की मौत
- पंचायत सचिव नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी: जालसाज गिरफ्तार, भारी मात्रा में दस्तावेज बरामद
बताया जा रहा है गंगा बिंद की पत्नी की मौत काफी समय पहले हो गई है 3 पुत्र हैं जिसमें 2 पुत्र अलग राज्य में रहकर मेहनत मजदूरी का कार्य करते हैं जबकि एक पुत्र गांव पर ही रहकर मेहनत मजदूरी करके घर परिवार का खर्च चलाया जाता है तीनों पुत्र का विवाह हो चुका है।
- सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के दावे पर सियासत, पप्पू यादव के बयान को केंद्र ने बताया भ्रामक
- यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने लॉन्च किया ‘रेल वन ऐप’, अब मोबाइल से ही बुक होंगे सभी टिकट
इससे जुड़ी जानकारी लेने पर चैनपुर सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों से डूबने से संबंधित जानकारी ली गई, जिनके द्वारा बताया गया कि नहाने के क्रम में वृद्ध को डूबते हुए लोगों ने देखा है जिसके बाद तालाब में ढुंढने के काफी प्रयास किए गए, ग्रामीणों की मांग पर दो मच्छुआरों को भी बुलवा कर देर शाम तक खोज चलती रही मगर कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है, स्थानीय लोगों ने बताया डूबने वाले व्यक्ति कुछ मानसिक रुप से विक्षिप्त है अंधेरा होने के कारण खोजबीन रोक दिया गया है, घटना स्थल पर दो चौकीदार की प्रतिनियुक्ति की गई है, गुरुवार की सुबह फिर से खोजबीन की जाएगी जिसके लिए मछुआरों की एक और टीम बुलवाई गई है।
- प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी
- ‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

