Friday, June 13, 2025
Homeरामगढ़तालाब में डूबने से किशोरी की हुई मौत, घर में मचा कोहराम

तालाब में डूबने से किशोरी की हुई मौत, घर में मचा कोहराम

Bihar: कैमुए जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के ईसरी गांव से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा गुरुवार की दोपहर तलाब में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई है। वही इस घटना के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया। दरसल मृत किशोरी के घर में बड़ी बहन का अगले दिन होने वाली निकाह की तैयारी चल रही थी, इस बीच छोटी बहन की पोखरा में डूबने से मौत हो गई। मृत किशोरी की पहचान चांदनी खातून के रूप में की गई है, जो ईसरी गांव के शकील साईं की  पुत्री बताई जा रही है। वही इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस रेफरल अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ थानाइस सम्बन्ध में मृत किशोरी के चचेरे भाई सोनू साई ने बताया कि घर में परिवार के सभी सदस्य बहन नाजिया खातून के शुक्रवार को होने वाले निकाह की तैयारियों में जुटे थे। इस बीच चांदनी कुछ बच्चों के साथ घुमने के लिए शहीद बाबा पोखरा की ओर निकल गई। जंहा नहाने के दौरान पोखरा में डूब गई। पोखरा के अगल बगल महादलित टोला के लोगों ने बच्चों का शोरगुल सुनकर पोखरा पंहुचे और चांदनी को पोखरा से बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीण तत्काल उसे रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने इलाज से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद सुचना पर पंहुची पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया। अस्पताल परिसर में मृत किशोरी के पिता का रो-रो कर बुरा हाल था। सोनू साई ने बताया कि घर में खुशियों का बसेरा था। धूमधाम से निकाह की तैयारी चल रही थी। घर में सभी रिश्तेदार पंहुच चुके हैं लेकिन अब माहौल मातम में बदल गया है। उन्होंने बताया कि निकाह नहीं रोका जाएगा। परसथुआं से बारात आने वाली है। सादे समारोह में निकाह की रस्म पूरी की जाएगी।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments