Homeसारणजयप्रकाश विश्वविद्यालय के पूर्व कर्मचारी को अपराधियों ने मारा गोली, रेफर

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पूर्व कर्मचारी को अपराधियों ने मारा गोली, रेफर

Bihar: सारण जिले के जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पूर्व कर्मचारी चंद्रकांत सिंह उर्फ अशांत सिंह को अपराधियों के द्वारा शनिवार की शाम घर में घुसकर गोली मार दिया गया है। अपराधियों ने उन्हें 3 गोली मारा है। अशांत सिंह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर मोहल्ला के रहने वाले है। इस घटना में अशांत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए उन्हें छपरा सदर अस्पताल ले गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि पड़ोस के कुछ लोगो से उनकी कहा सुनी हुई थी। जिसके बाद उनको घर में घुसकर गोली मार दी गई। उनके घर से एक जिंदा खोखा भी बरामद हुआ है। परिजनों ने बताया कि तीन लोग आवाज देकर घर में घुसे थे।

जिन्होंने अशांत सिंह को देखते ही गोली चलाना शुरु कर दिया। उन्होंने बताया कि जमीन के पूर्व के विवाद को लेकर उन्हें गोली मारी गई है। बताया जाता है कि अशांत सिंह जयप्रकाश विश्वविद्यालय में संविदा पर बहाल थे। वे पिछले 7-8 महीना से विश्वविद्यालय जाना बंद कर दिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments