Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए घायल मनोज कुमार उर्फ नेता जी के पुत्र दीपक रंजन ने बताया कि उनकी जमीन रामगढ़ा गांव के पास है। उनकी जमीन पर रामगढ़ा गांव के कुछ लोग गलत तरीके से जोतने के लिए पहुंचे थे। इसकी जानकारी जब उनके पिताजी एवं चाचा को लगी तो वे लोग तत्काल उन लोगों को जमीन जोतने से रोकने के लिए पहुंच गए। जंहा आरोपियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। मनोज कुमार को पैर और हाथ में तीन गोली लगी है, जबकि अशोक कुमार और रंजीत कुमार को पैर में गोली मारी गई है।
जिसके बाद तीनो को दरियापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जंहा प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों लोगों को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही अवतार नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस घटना में एक जनप्रतिनिधि के भी हाथ होने की बात बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार एक आरोपित मुकेश राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में अवतार नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली कांड की जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही घटना में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।