Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी
पुलिस टीम जब संदिग्ध वेल्डिंग दुकान के पास पहुंची तो वहां मौजूद असगर अली पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने उसकी दुकान की तलाशी ली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, दुकान से देसी कट्टा के दो बैरल, 12 बोर राइफल का एक बैरल, किंग पावर टूल्स कंपनी की ड्रिल मशीन, कटर मशीन और हथौड़ी बरामद की गई। तलाशी के दौरान दुकान से एक बजाज डिस्कवर बाइक भी जब्त की गई।
मकान की तलाशी में मिले जिंदा कारतूस
दुकान के बाद पुलिस टीम ने असगर अली के एक तल्ला पक्के मकान की भी तलाशी ली। पुलिस के अनुसार, मकान से पीतल के 20 जिंदा कारतूस, 12 बोर के पांच जिंदा कारतूस और 12 बोर के तीन खोखे बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और कारतूस की बरामदगी के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में बरामद हथियारों, कारतूस और उपकरणों के संबंध में पुलिस आगे की जांच कर रही है।



