Bihar news: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में पंचायत चुनाव संपन्न होने के उपरांत पंचायत समिति की प्रथम बैठक मंगलवार की दोपहर प्रखंड प्रमुख मधुबाला देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई मौके पर चैनपुर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुशेंद्र सिंह पाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आयोजित बैठक में मौजूद बीडीसी के द्वारा कई तरह की अनियमितताओं को लेकर अपनी बात रखी गई, जिसमें उदयरामपुर पंचायत के बीडीसी के द्वारा उदयरामपुर में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी रहते हैं नदारद स्वास्थ्य केंद्र में भुसा रखने की बात कही गई तो सिकंदरपुर पंचायत के मुखिया के द्वारा प्रखंड कार्यालय में स्थित आरटीपीएस में आईटी सहायक प्रिया कुमारी के कार्यकलापों पर असंतोष जाहिर करते हुए उन्हें चैनपुर प्रखंड से हटाने की मांग की गई, जिसमें पंचायत समिति के सभी सदस्यों के द्वारा सहमति जताई गई है।
- पारिवारिक कलह को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या
- सोना लूट कांड का खुलासा, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित
तो डूमरकोन बीडीसी सदस्य एवं पंचायत के मुखिया के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र संचालित ना होने की बात कही गई है, सहित नल जल योजना में भारी अनियमितता की बात कही गई, तो कुछ बीडीसी के द्वारा जन वितरण प्रणाली के माध्यम से डीलरों के द्वारा वितरण किए जाने वाले खाद्यान्न में धांधली की बात कही गई है, हालांकि मौके पर पंचायत समिति की बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लल्लू कुमार उपस्थित नहीं रहे।
- कैमूर में फसल क्षतिपूर्ति आवेदन निरस्त होने पर किसानों का विरोध, सुधार की मांग तेज
- कैमूर के सलौजा में रातभर सक्रिय रहे चोर, लाखों के जेवरात पार; गश्ती व्यवस्था पर उठे सवाल
इससे जुड़ी जानकारी लेने पर चैनपुर बीपीआरओ सुशेंद्र सिंह पाल के द्वारा बताया गया बीडीसी सदस्यों एवं मौके पर मौजूद पंचायतों के मुखिया के द्वारा अपनी समस्याओं को रखी गई है मौके पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद रहे जिनके द्वारा उन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है, बीडीसी सदस्यों के द्वारा योजनाओं को अपने पैड पर लिख कर इन्हें सौंपा गया है, योजनाओं का चयन 15 वां वित्त एवं मनरेगा के माध्यम से किया जाना है।
- सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के दावे पर सियासत, पप्पू यादव के बयान को केंद्र ने बताया भ्रामक
- यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने लॉन्च किया ‘रेल वन ऐप’, अब मोबाइल से ही बुक होंगे सभी टिकट
मौके पर मनरेगा पदाधिकारी बसंत कुमार, चैनपुर सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह प्रखंड कृषि पदाधिकारी परमात्मा सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राज नारायण प्रसाद, प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय से महिला सुपरवाइजर संतोषी कुमारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
- प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी
- ‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

