Homeसारणचुनाव के दौरान हिंसा फैलाने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया...

चुनाव के दौरान हिंसा फैलाने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar:   छपरा में लोकसभा चुनाव के दिन हुई हिंसा के बाद दो समुदाय के बीच गंभीर तनाव उत्पन्न करने एवं विधि व्यवस्था में गंभीर खतरा पैदा करने वाले दो लोगों को सारण पुलिस के अधीक्षक द्वारा गठित SIT टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरम चक गांव निवासी रामाशीष प्रसाद के पुत्र संतोष कुमार उर्फ़ संतोष रेनू यादव जबकि सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मेथवलिया गांव निवासी सावलिया राय का पुत्र चंदन कुमार शामिल है। मामले से सम्बंधित जानकारी देते हुए प्रेस कांफ्रेंस कर सारण के मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार ने बताया की 21 मई 2024 को शहर के भिखारी ठाकुर चौक पर हुए घटना के बाद कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा निरंतर जाति सूचक और समुदाय विशेष को लेकर आपत्ति जनक टिप्पणियां और हिंसा को बढ़ावा दिए जाने वाले पोस्ट को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित किया जा रहा था। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जिसमें सोशल मीडिया पेट्रोलिंग के माध्यम से निरंतर ऐसे असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। इस मामले को लेकर 28 मई 2024 को सारण साईबर थाना कांड संख्या 161, 162 और 163/24 के अंतर्गत कार्यवाई करते हुए इन दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके द्वारा सोशल मीडिया (फेसबुक और यूट्यूब) के माध्यम से लोगों को जाति समुदाय विशेष के विरुद्ध हिंसा, शत्रुता और दंगा भड़काने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। सार्वजनिक रूप से शांति को भंग करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस कारण दो जाति समुदायों के बीच गंभीर तनाव उत्पन्न हो गया है। जो विधि व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है। डॉ राकेश कुमार ने यह भी बताया कि गिरफ्तार संतोष रेनू यादव के विरुद्ध इसी तरह के दो मामले औरंगाबाद जिले में पहले से दर्ज है। जिसमें नगर थाना कांड संख्या- 88/2022 और 517/2022 इसके अलावा इनके विरुद कटिहार और कैमूर थाने में भी प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना मिली है।

NS News

सासाराम में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में बच्ची समेत तीन की मौत

NS News

पंचायत सचिव नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी: जालसाज गिरफ्तार, भारी मात्रा में दस्तावेज बरामद

NS News

रोहतास में हत्या के बाद भाग रहे आरोपी का खेतों में घेराव, पिस्तौल लहराने के बाद भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

NS News

डेहरी में बोले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी: पवन सिंह को मिलेगा सम्मान, 10 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान

NS News

सासाराम में दर्दनाक घटना: पति की हत्या के बाद सदमे में पत्नी ने दो बच्चों के साथ जहर खाया, हालत गंभीर

खराब रिजल्ट से आहत छात्र का दर्दनाक कदम, रोहतास में छत से कूदकर खत्म की जिंदगी

NS News

डेहरी में चोरी का खुलासा: 3 लाख से ज्यादा कैश, गहने व हथियार बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

NS News

महिला से दुष्कर्म व शादी का झांसा देने के आरोप में एसआई अमरनाथ कुमार बर्खास्त, डीआईजी ने की सख्त कार्रवाई

NS News

रोहतास में भीषण सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर; जांच में जुटी पुलिस

NS News

सूरत हादसे में रोहतास के चार प्रवासी मजदूरों की मौत, दम घुटने से गई जान

आपको बता दे की सारण संसदीय चुनाव के दिन नगर थाना क्षेत्र के भिखारी चौक स्थित मतदान केंद्र संख्या- 318 एवं 319 पर राजद प्रत्याशी रोहिणी यादव के आने के बाद हुए बवाल को लेकर चुनाव के दूसरे दिन दो पक्षों में गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें तीन लोगों को गोली लगी थी। जिसमे एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि दो अन्य जख्मी की अभी भी पटना स्थित पीएमसीएच में इलाज जारी है। घटना के बाद से ही यह दोनों लोग सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय होकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए समाज में शांति भंग करने एवं विद्वेष फैलाना शुरू कर दिए थे, जिस कारण जिले में काफी तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। जिस कारण 21 मई से लेकर 25 मई को देर शाम तक नेट बंद कर दिया गया था। इसी कड़ी में सारण साइबर थाना में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

NS News

पुरानी रंजिश में भड़की हिंसा: करजी गांव में दंपति पर हमला, दोनों गंभीर घायल

NS News

पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप: मदुरना में गोलीबारी-आगजनी, पिता-पुत्री घायल

NS News

पैक्स चुनाव में नाम वापसी से बदला समीकरण: चैनपुर में सदस्य पद निर्विरोध, बढ़ौना में अध्यक्ष उम्मीदवार ने छोड़ी दावेदारी

NS News

जनगणना 2026 की तैयारी तेज: चैनपुर में प्रगणकों को मिला विशेष प्रशिक्षण, 2 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण

NS News

3 महीने बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मारपीट कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

NS News

देवर पर गंभीर आरोप: महिला के घर में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों की संपत्ति राख

NS News

अमांव पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 64.69% मतदान; अजय कुमार श्रीवास्तव ने दर्ज की बड़ी जीत

पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिवार

कैमूर में सिलेंडर लीक से लगी आग, झुलसी बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

NS News

कैमूर में रहस्यमयी ढंग से लापता हुई विवाहिता, घर में ताला लगाकर हुई गायब

NS News

कैमूर में खेत विवाद पर बढ़ा तनाव, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना; तीन हिरासत में

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments