Homeचैनपुरचारपाई पर रखे गमछे में छिपा था गांजा, पुलिस ने दबोचा; 60...

चारपाई पर रखे गमछे में छिपा था गांजा, पुलिस ने दबोचा; 60 पुड़िया बरामद

चैनपुर में 60 पुड़िया गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिकंदरपुर गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास रखे गमछे में छिपाकर रखी गई करीब 60 पुड़िया गांजा बरामद हुई है। बरामद गांजे का वजन लगभग 117 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने गांजा रखने वाली पन्नी से 1106 रुपये भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिकंदरपुर गांव निवासी शमीम शाह के पुत्र क्यूम शाह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि गांव में क्यूम शाह द्वारा अवैध रूप से शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है।

NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बलों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के शरीर से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने पास में रखी चारपाई पर मौजूद गमछे की तलाशी ली। गमछे में रखी पन्नी से करीब 60 पुड़िया गांजा बरामद हुआ। इसी पन्नी से 1106 रुपये भी मिले।

थानाध्यक्ष के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार क्यूम शाह ने पुलिस को बताया कि उसने उस्मान कोटी के पास एक व्यक्ति से गांजा खरीदा था। पुलिस अब उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। जांच पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में गांजा सप्लाई करने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments