Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मृतका की पहचान दुमदुमा गांव निवासी वकील चौधरी की 30 वर्षीय पत्नी आशा देवी के रूप में हुई है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आशा देवी के पति वकील चौधरी हैदराबाद में नौकरी करते हैं। मृतका के मायके पक्ष के मामा ने आरोप लगाया है कि परिवार का गांव के ही कुछ पाटीदारों से विवाद चलता रहता था। उन्होंने आशंका जताई है कि इसी विवाद के कारण आशा देवी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया हो सकता है।
हालांकि, यह आरोप फिलहाल जांच का विषय है। पुलिस ने घटना के सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। आशा देवी के पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
कुढ़नी थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



