Homeचैनपुरघर में घुस महिला के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

घर में घुस महिला के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

गाली देने से मना करने पर मारपीट किया गया

Bihar:  कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा निरंजनपुर गांव में एक घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया है। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से इलाज के बाद घायल महिला चैनपुर थाना पहुंची एवं अपने भैसुर और जेठान पर गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया। घायल महिला की पहचान निरंजनपुर गांव निवासी मनीष कुमार की पत्नी नीलम कुमारी के रूप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चैनपुर थाना
चैनपुर थाना

घायल महिला द्वारा थाने में आवेदन देते हुए बताया गया की वह घर में अकेली थी तभी करीब 11:30 बजे दिन में उसके भैसुर और जेठान उसके घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे। वही जब उनके द्वारा गाली देने से मना किया गया तो उन लोगों के द्वारा मारपीट किया गया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वही शोर-गुल सुनकर जब उसके पति वहां आए तो दोनों वहां से भाग गए। जिसके बाद महिला को घायल अवस्था में उसके पति ने अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद वह आवेदन देने थाना पहुंची। इस सम्बन्ध में जानकरी लेने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया की घायल महिला के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments