Homeचैनपुरघर में अकेली महिला को बनाया निशाना, पिता और दो बेटों पर...

घर में अकेली महिला को बनाया निशाना, पिता और दो बेटों पर मारपीट का आरोप

कैमूर: सुहावल गांव में महिला से मारपीट, पिता-पुत्र समेत तीन पर प्राथमिकी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सुहावल गांव में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घर में अकेली महिला को देखकर पहुंचे गांव के ही तीन लोगों पर गाली-गलौज करने और विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़िता ने चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता की पहचान सुहावल गांव निवासी अखिलेश सिंह की पत्नी सुमन देवी के रूप में हुई है। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना के समय सुमन देवी अपने घर में अकेली थीं। इसी दौरान गांव के मुन्ना सिंह अपने दो पुत्रों मंटू सिंह और भंटू सिंह के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला ने जब इसका विरोध किया तो मामला बढ़ गया और तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार, मारपीट के दौरान शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तीनों आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

अस्पताल में इलाज के बाद थाने पहुंची पीड़िता

घटना के बाद परिजनों ने घायल सुमन देवी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। इसके बाद पीड़िता ने चैनपुर थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई।

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कर रही जांच

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments