Homeचैनपुरघर के बाहर सोते रहे लोग, रात में गायब हो गई बाइक;...

घर के बाहर सोते रहे लोग, रात में गायब हो गई बाइक; चैनपुर में चोरी की वारदात

चैनपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का एक मामला सामने आया है। मंझुई गांव में घर के दरवाजे के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में चोरी कर लिया। घटना के बाद बाइक मालिक ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मंझुई गांव निवासी राकेश कुमार सिंह, पिता जवाहर सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्रो बाइक, जो काले रंग की थी, रात करीब 10 बजे घर के दरवाजे के सामने खड़ी की थी। इसके बाद वह घर के अंदर चले गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

सुबह करीब 5 बजे जब उनकी नींद खुली और घर के बाहर आए तो बाइक अपने स्थान पर नहीं मिली। अचानक बाइक गायब मिलने के बाद उन्होंने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की और स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। बाइक मालिक ने आशंका जताई है कि रात के दौरान अज्ञात चोरों ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी चैनपुर पुलिस को देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि बाइक चोरी को लेकर प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी हुई बाइक की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments