Homeभभुआगोलीबारी मामले में पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार हथियार जब्त

गोलीबारी मामले में पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार हथियार जब्त

Bihar: कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकठी में बीते 29 जून को बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद के दौरान पहले पक्ष के ऐनाम खां के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। वही इस गोलीबारी की घटना में गोली लगने से दूसरे पक्ष के एक युवक नेयाज अहमद खां, पिता स्वर्गीय जियाउद्दीन खां की मृत्यु हो गई। जिस मामले में पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए 8 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।  जिनके पास से पुलिस ने 7 जिंदा कारतूस, 2 खोखा, 1 नाली बंदूक 315 बोर का मैंगनीज सहित बरामद किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भभुआ थानावही गिरफ्तार लोगो में असफाक अहमद खां, सरफराज अहमद खां, नेहाल खां, ईषाद अहमद खां, ऐनाम खां, आषिफ खां, तनवीर खां, नीलोफर खां का नाम शामिल है। सभी ग्राम- उजारी सिकठी, थाना- भभुआ,  जिला- कैमूर के निवासी है। इस सभी के विरुद्ध भभुआ थाना कांड संख्या- 535/25, धारा- 126(2)/ 155(2)/ 103/ 352/ 351(2)/ 61(2)/ 3(5)/ बीएनएस  एवं  25 (1-b) / 26 / 27 / 35 / 30 आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर  कार्यवाही की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments