Homeचैनपुरगरीबी को हराकर रचा इतिहास: ठेला चलाने वाले के बेटे ने मैट्रिक...

गरीबी को हराकर रचा इतिहास: ठेला चलाने वाले के बेटे ने मैट्रिक में किया जिला टॉप, IAS बनने का सपना

ठेला पर सब्जी बेचने वाले के बेटे ने किया कमाल, मैट्रिक में कैमूर जिला टॉप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जहां ठेला पर सब्जी बेचकर परिवार चलाने वाले पिता के बेटे ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए पूरे जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा इलाका गर्व महसूस कर रहा है। चैनपुर प्रखंड के ग्राम अंवखरा निवासी अनिल गुप्ता के पुत्र विकास कुमार गुप्ता ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 486 अंक (97.2%) हासिल किए हैं। इस परिणाम के साथ उन्होंने पूरे बिहार में पांचवां स्थान और कैमूर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। विकास नगर पंचायत हाटा स्थित श्री श्री 108 हाई स्कूल के छात्र हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

विकास के पिता अनिल गुप्ता वाराणसी में रहकर ठेला पर सब्जी बेचते हैं और इसी मेहनत से अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के लिए हमेशा प्रेरित किया। विकास ने भी पिता की मेहनत को समझते हुए दिन-रात मेहनत की और आज अपनी सफलता से परिवार और जिले का नाम रोशन कर दिया। विकास ने बताया कि उनकी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी कड़ी मेहनत को जाता है। उन्होंने रोजाना करीब 12 से 13 घंटे तक पढ़ाई की और जो भी पढ़ते थे, उसे अगले दिन जरूर दोहराते थे। इसके अलावा उन्होंने कोचिंग क्लास भी जॉइन की थी, जिससे पढ़ाई में और मदद मिली।

विकास का सपना है कि आगे चलकर वह UPSC की तैयारी कर IAS अधिकारी बनें और देश की सेवा करें। माता रीता देवी ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा इंटर की पढ़ाई कर रहा है, जबकि विकास ने मैट्रिक में जिला टॉप कर परिवार को गौरवान्वित किया है। सबसे छोटी बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। उन्होंने कहा कि विकास बचपन से ही पढ़ाई में काफी रुचि रखता था और आज उसकी मेहनत रंग लाई है। इस सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और आसपास के लोग भी विकास को बधाई दे रहे हैं। यह कहानी इस बात का उदाहरण है कि मेहनत और लगन से किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments