Homeगयागया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से...

गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल

गया में बारात हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से 4 साल की बच्ची की मौत, 3 घायल

Bihar: गया जिले के मानपुर प्रखंड अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोरे पंचायत स्थित पचम्बा गांव में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारात के दौरान तेज रफ्तार डीजे वाहन अनियंत्रित होकर एक खपड़ेल मकान से जा टकराया, जिससे दीवार का पिलर गिर गया। इस हादसे में चार वर्षीय मासूम अनुष्का कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बच्चे की फाइल फोटो
बच्चे की फाइल फोटो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में बारात गुजर रही थी और डीजे वाहन तेज आवाज में गाना बजाते हुए आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे मकान से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का पिलर ढह गया, जिसकी चपेट में आकर बच्ची दब गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज जारी है।

मृतका के परिजनों के अनुसार, अनुष्का दो बहनों में सबसे छोटी थी और उसके पिता धर्मेंद्र यादव दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments