Homeभभुआकैमूर में स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी पूरी: डीएम–एसपी ने...

कैमूर में स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी पूरी: डीएम–एसपी ने की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग

11 नवंबर, 2025 (मंगलवार) को जिले की चार विधानसभा सीटों – 203-रामगढ, 204-मोहनिया (अ०जा०), 205-भभुआ और 206-चैनपुर – के लिए निर्धारित मतदान

कैमूर (भभुआ): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिनांक 01 नवम्बर 2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी, कैमूर श्री सुनील कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कैमूर श्री हरि मोहन शुक्ला ने समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की।
अधिकारियों ने कहा कि 11 नवम्बर 2025 (मंगलवार) को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीएम–एसपी ने की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग

चार विधानसभा — 203-रामगढ़, 204-मोहनिया (अ०जा०), 205-भभुआ, 206-चैनपुर

विधानसभा सं० एवं नाम निर्देशित अभ्यर्थी

203- रामगढ़ 10
204- मोहनिया (अ०जा०) 17
205-भभुआ 09
206-चैनपुर 24

विधानसभा सं० एवं विधिमान्य अभ्यर्थी

203- रामगढ़ 06
204- मोहनिया (अ०जा०) 12
205-भभुआ 08
206-चैनपुर 22

विधानसभा सं० एवं निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी

203- रामगढ़ 06
204- मोहनिया (अ०जा०) 12
205-भभुआ 08
206-चैनपुर 22

जिले की चारों विधानसभाओं के लिए कुल 48 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

​मतदान की महत्वपूर्ण तिथियां और समय:

​मतदान की तिथि: 11.11.2025 (मंगलवार)
​मतदान की अवधि:
​203-रामगढ़, 204-मोहनियां (अ०जा०), 205-भभुआ के लिए: सुबह 07:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक।
​206-चैनपुर के लिए: सुबह 07:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक।
​मतगणना की तिथि: 14.11.2025 (शुक्रवार)

कैमूर जिला अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत निर्वाची पदाधिकारी की विवरणी निम्नवत है:-

203-रामगढ़ श्री कमलाकांत त्रिवेदी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, मोहनियां
204-मोहनियां(अ०जा०) श्री अनिरुद्ध पांडे, अनुमंडल पदाधिकारी, मोहनियां
205-भभुआ श्री अमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ
206-चैनपुर सुश्री श्रेया कुमारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, भभुआ

मतदाताओं की संख्या (01.11.2025 तक): 1174335

​कैमूर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 11,71,322 है, जिसमें 6,21,024 पुरुष, 5,50,291 महिला और 7 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। सेवा मतदाता की संख्या 3013 है।

मतदान केंद्रों की संख्या 1484

203-रामगढ़ – 346
204-मोहनियां(अ०जा०) – 354
205-भभुआ – 354
206-चैनपुर – 430

सेक्टर पदाधिकारी की संख्या निम्नवत है:-

203-रामगढ़ – 37
204-मोहनियां(अ०जा०) – 33
205-भभुआ – 36
206-चैनपुर – 51
Total :- 157

भैद्यता वाले मतदान केंद्र की संख्या

203-Ramgarh 10
204-Mohania (sc) 10
205-Bhabua 04
206-Chainpur 01
Total :- 25

क्रिटिकल मतदान केंद्र की संख्या

203-Ramgarh 79
204-Mohania (sc) 59
205-Bhabua 67
206-Chainpur 51
Total :- 357

Micro Observer की संख्या

203-Ramgarh 13
204-Mohania (sc) 15
205-Bhabua 11
206-Chainpur 16
Total :- 55

​25 संवेदनशील (भैद्यता वाले) और 357 क्रिटिकल मतदान केंद्रों की पहचान की गई है, जहाँ सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

​सभी 1484 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी।

विधानसभावार सामान्य प्रेक्षक की विवरण:-

203-Ramgarh- Harshit Pruthwiraj Gosavi (IAS-2013) (मो. 9471298702)

204-Mohania (sc)- Vishwanath (IAS-2010) (मो. 9473437011)

205-Bhabua- Ambrish Kumar (IAS-2004) (मो. 9473187501)

206-Chainpur – M I Patel (IAS-2009) (मो. 9471267701)

पुलिस प्रेक्षक-
Abdul Hamid (IPS-2006) (मो. 9472884750)

व्यय प्रेक्षक-
Rokade Prashant Dnyaneshwar, IRS (C&IT) (मो. 9470214102)

​वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका/शिक्षिका की प्रतिनियुक्ति वोलेंटियर-1 के रूप में की गई है।
​आदर्श, महिला-प्रबंधित (पिंक), PWD-प्रबंधित और यूथ-प्रबंधित मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं।

​महत्वपूर्ण निर्देश एवं कार्रवाई:

​हथियार निषेध: मतदान केंद्र के 100 मीटर की परिधि में किसी भी व्यक्ति या अंगरक्षक द्वारा शस्त्र लेकर प्रवेश करना मना है।

​चुनावी बूथ: मतदान केंद्र के 100 मीटर के बाहर निर्वाची पदाधिकारी से अनुमति लेकर 10ft x 10ft के छोटे टेंट में चुनावी बूथ बनाया जा सकता है।

​शस्त्रों का सत्यापन: 2725 लाइसेंसी शस्त्रों में से 1354 जमा कराए गए हैं, और अवैध आग्नेयास्त्रों एवं कारतूसों की बरामदगी की गई है।

​EVM कमीशनिंग: रामगढ़ और मोहनिया के लिए महाराणा प्रताप कॉलेज, मोहनिया में, जबकि भभुआ और चैनपुर के लिए सरदार बल्लभ पटेल कॉलेज, भभुआ में EVM का कमीशनिंग 02.11.2025 से निर्धारित है।

​टोल फ्री नंबर: किसी भी चुनावी शिकायत या जानकारी के लिए 1950 पर संपर्क करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments