Homeचैनपुरकैमूर में सिलेंडर लीक से लगी आग, झुलसी बुजुर्ग महिला ने तोड़ा...

कैमूर में सिलेंडर लीक से लगी आग, झुलसी बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

कैमूर में सिलेंडर लीकेज से आग, झुलसी बुजुर्ग महिला की मौत

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटा नगर पंचायत में एक दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से झुलसी बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान 75 वर्षीय सावित्री देवी के रूप में हुई है, जो हाटा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 की रहने वाली थीं। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा 1 अप्रैल 2026 को उस समय हुआ जब वह घर में खाना बना रही थीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले की जानकारी देते हुए
मामले की जानकारी देते हुए

परिजनों के अनुसार, खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लीकेज होने से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से सावित्री देवी बुरी तरह झुलस गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। वहां ट्रामा सेंटर में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें कपिल चौरा अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी था। हालांकि हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने जवाब दे दिया, जिसके बाद परिजन उन्हें वापस घर ले आए।

शुक्रवार की देर शाम सावित्री देवी ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गैस सिलेंडर से आग लगने के कारण महिला गंभीर रूप से झुलस गई थीं, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई। मामले में आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments