Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मोहनिया के एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने हालात को संभालते हुए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। प्रशासन के अनुसार दुर्घटना में शामिल डीसीएम ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
घटना के बाद प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 20 हजार रुपये प्रदान किए गए। वहीं अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।
मोहनिया एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और नियमों के तहत जो भी सहायता राशि निर्धारित है, वह पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी।



