Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घायलों की पहचान खरिगांवा गांव निवासी दीलेंद्र कुमार (12 वर्ष), पिता रवि कुमार और कृष कुमार (12 वर्ष), पिता मनु राम के रूप में हुई है। दोनों बच्चे पैदल जा रहे थे, इसी दौरान भभुआ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। परिजनों के अनुसार हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
डॉक्टरों ने बताया कि कृष कुमार को अंदरूनी चोटें आई हैं, जबकि दीलेंद्र कुमार के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। स्थिति को देखते हुए दोनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल घटना के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।



