Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बीते 7 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी हुई थी। उसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ तथा गलत हरकत करने लगे। जब इसका विरोध किया गया तो आरोपियों ने बदतमीजी करते हुए लड़की के कपड़े तक फाड़ दिए। महिला ने जब अपनी बेटी के साथ हो रही इस हरकत का विरोध किया तो आरोपित युवकों ने अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया और महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में महिला के हाथ में चोट आई है।
घटना के बाद घायल महिला अपनी पुत्री को लेकर चैनपुर थाना पहुंची, जहां से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



