Homeभभुआकैमूर पुलिस लाइन में पुलिस जवान ने स्वयं को मारा गोली, रेफर

कैमूर पुलिस लाइन में पुलिस जवान ने स्वयं को मारा गोली, रेफर

Bihar: कैमूर जिले के भभुआ नगर स्थित पुलिस लाइन में सोमवार की देर शाम एक पुलिस जवान के द्वारा स्वयं को गोली मार लेने का मामला सामने आ रहा है। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अन्य पुलिस जवानों के सहयोग से  सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जंहा से प्राथमिल इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। दरसल गोली उसके सिर में लगी है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS news घायल पुलिस जवान का नाम अमलेश कुमार बताया जाता है। वह दंगा नियंत्रण में तैनात था। घायल अमलेश कुमार जमुई जिला के बरहट थाना क्षेत्र के भरकुड़ा गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र हैं। जो की दो वर्ष से कैमूर जिला में पदस्थापित हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस जवान ने सर्विस हथियार से ही स्वयं को गोली मारा है।

वही घटना की जानकारी होने पर एसपी हरिमोहन शुक्ला भी सदर अस्पताल पहुंचे। फिलहाल इस घटना के कारण का पता नहीं चल सका कि आखिर पुलिस जवान ने स्वयं को गोली क्यों मारा। घायल पुलिस जवान को इलाज के लिए वाराणसी लेकर कई पुलिस पदाधिकारी व जवान गए हैं।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments