Homeमोहनियाकैमूर: ट्रेन की चपेट में आने से 12 वर्षीय अज्ञात बालिका की...

कैमूर: ट्रेन की चपेट में आने से 12 वर्षीय अज्ञात बालिका की मौत

कैमूर: भभुआ रोड स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई 12 वर्षीय बालिका, मौके पर मौत

Bihar: कैमूर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। मोहनियां थाना क्षेत्र में स्थित भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बालिका की मौत हो गई। मृत बालिका की उम्र लगभग 12 से 13 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजानकारी के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड पर भभुआ रोड स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पूरब अप लाइन पर यह हादसा हुआ। स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दी, जिसके बाद आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल मोहनियां थाना क्षेत्र में पड़ने के कारण आरपीएफ ने स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही मोहनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया।

इस मामले में मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात बालिका की मौत हुई है, जिसकी उम्र करीब 12-13 वर्ष प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। यदि इस दौरान उसकी पहचान नहीं हो पाती है तो पुलिस द्वारा नियमानुसार अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments