Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पूर्व में ऐसी परीक्षा के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित थे। किन्तु अब 100 रुपये कर दिया गया है। इस निर्णय से लाखों विद्यार्थियों को लाभ होगा। जबकि मुख्य परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। साथ ही इस बैठक में राजगीर में दो पांच सितारा होटल, वैशाली के बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय परिसर में एक पांच सितारा रिसोर्ट खोलने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है एवं शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की पुरस्कार राशि में वृद्धि कर 15 हजार से 30 हजार रुपए कर दिया गया है। पिछले वर्ष शिक्षक पुरस्कार के लिए 42 शिक्षकों का चयन किया गया था। इस वर्ष के पुरस्कार के लिए अब तक शिक्षकों का चयन नहीं किया गया है।
इसके अलावा बैठक में पटना से राजगीर जाने के लिए सालेपुर नरसंडा तालमेर करौटा पथ को चार लेन करने और राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तक जाने के लिए कुबरी-जैतीपुर-फतेहपुर इंडो हुक होटल तक सड़क को चार लेन करने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया है। बांका जिले के कटोरिया अंचल में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का मुख्यालय बनेगा। इसके लिए 46 एकड़ जमीन गृह विभाग को निशुल्क देने की स्वीकृति भी दी गई।



