Homeचैनपुरकेवा नहर के पास दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर में 15 वर्षीय...

केवा नहर के पास दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर में 15 वर्षीय किशोर का पैर काटना पड़ा, आरोपी पर केस दर्ज

कैमूर में सड़क हादसा: बाइक की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर का पैर काटना पड़ा, चैनपुर में FIR दर्ज

Bihar, कैमूर (चैनपुर): गणतंत्र दिवस की रात केवा नहर के समीप हुए एक सड़क हादसे ने एक परिवार की जिंदगी बदल दी। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए 15 वर्षीय किशोर का बायां पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे बाद में चिकित्सकों को काटना पड़ा। मामले में पीड़ित पिता ने चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ठेला में मारी टक्कर, हालत हुई गंभीर

घायल किशोर की पहचान उदय कुमार (15 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके पिता रामबाबू राम (स्वर्गीय फागुन राम के पुत्र), निवासी चैनपुर बाजार, ने आवेदन में बताया कि 26 जनवरी 2026 की रात करीब 8 बजे उनका बेटा ठेला पर बैठकर घर लौट रहा था। तभी केवा नहर के पास एक डिस्कवर बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए ठेला में जोरदार टक्कर मार दी।

इलाज का भरोसा, फिर मुकर गया आरोपी

परिजनों के अनुसार, बाइक चालक मुन्ना यादव (पिता रामधारी यादव), ग्राम गौरा, थाना भगवानपुर, ने शुरुआत में इलाज का पूरा खर्च उठाने की बात कही। ग्रामीणों की मदद से घायल को सदर अस्पताल भभुआ में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में आरोपी ने खर्च देने में टालमटोल शुरू कर दी।

ट्रामा सेंटर में ऑपरेशन, पैर काटना पड़ा

घायल की स्थिति बिगड़ने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। चिकित्सकों ने गंभीर संक्रमण और क्षति को देखते हुए उदय कुमार के बाएं पैर को काटने का निर्णय लिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि घायल के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments