Homeरोहतासकेंद्रीय गृहमंत्री का बयान, 5 वर्षो में बिहार एक विकसित राज्य बन...

केंद्रीय गृहमंत्री का बयान, 5 वर्षो में बिहार एक विकसित राज्य बन जाएगा

कोई ऐसा जिला नहीं होगा, जो उद्योग-धंधे व कल-करखाना से जुड़ा नहीं होगा हो

Bihar: रोहतास जिले के फजलगंज स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे, जंहा उनके द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुए कहा गया की अगले 5 वर्षो में बिहार एक विकसित राज्य बन जाएगा। राज्य का कोई ऐसा जिला नहीं होगा, जो उद्योग-धंधे व करखाना से जुड़ा नहीं होगा। आगे कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की NDA सरकार ने विकास की जो लकीर खिंची है, उसे आगे बढ़ाना जरुरी है, किन्तु यह तभी संभव है, जब बिहार में फिर से  NDA की सरकार होगी। जिसके लिए सभी सीटों पर NDA समर्थित उम्मीदवार की जीत जरूरी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsवही इस सभा का अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल एवं संचालन रालोमो जिलाध्यक्ष कपिल कुमार के द्वारा किया गया। आगे उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की पहले चरण की चुनाव से तस्वीर साफ हो गई है। इस चरण में महागठबंधन का सुपड़ा साफ हो गया है। दूसरे चरण में भी महागठबंधन का करारा हार तय है। आगे सीएम नितीश कुमार के द्वारा 20 वर्षो में किए गए विकास की चर्चा करते हुए कहा गया की नितीश कुमार के काल में राज्य का चहुमुंखी विकास हुआ है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सिंचाई समेत अन्य क्षेत्रों में कार्य हुए हैं। आगे भी यह कार्य जारी रहेगा। जिसके लिए बिहार में फिर से NDA की सरकार होना जरूरी है। वही विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि न तो तेजस्वी सीएम बन सकते हैं न राहुल गांधी पीएम। कारण कि फिलहाल दोनों कुर्सी खाली नहीं है।

सीएम की कुर्सी पर नीतीश कुमार तो पीएम की कुर्सी पर नरेन्द्र मोदी बैठे हैं। नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र की NDA सरकार जो कहती हैं उसे जरूर करती है। बिहार व देश से एक-एक घुसपैठिए की पहचान कर बाहर निकालने का काम किया जाएगा। इसमें कोई संदेह नहीं है। चुनाव पूर्व राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव घुसपैठिए को बचाने के लिए पदयात्रा की थी, लेकिन किसी भी घुसपैठी को नहीं छोड़ेगी।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments