Homeकैमूरकुख्यात अपराधी के रूप में उभर रहा युवक हथियार के साथ गिरफ्तार,...

कुख्यात अपराधी के रूप में उभर रहा युवक हथियार के साथ गिरफ्तार, कई मामलों में नामजद

कैमूर के चैनपुर में कुख्यात अपराधी शैलेश पांडे उर्फ पीयूष पांडे को पुलिस ने फायरिंग और अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार

Bihar, कैमूर (चैनपुर): चैनपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हाटा निवासी शैलेश पांडे उर्फ पीयूष पांडे को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फायरिंग, पुलिस कस्टडी से अभियुक्त को छुड़ाने की कोशिश सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, खाली मैगजीन और एक खोखा बरामद किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बरामद हथियार

गुरुवार की शाम आयोजित प्रेसवार्ता में भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि 26 नवंबर 2025 को ग्राम घाटी (मरीगांवा) में जमीनी विवाद के दौरान शैलेश पांडे ने अवैध पिस्टल से फायरिंग की थी। इस संबंध में ग्राम घाटी निवासी अमरनाथ तिवारी ने चैनपुर थाने में शैलेश पांडे और बैजनाथ तिवारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

एफआईआर दर्ज होने के महज चार घंटे के भीतर चैनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले शैलेश पांडे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं, जिनमें वह जेल जा चुका है।

एसडीपीओ ने आगे बताया कि 21 नवंबर को चांद थाना क्षेत्र स्थित महदाइज चेकपोस्ट के पास एक्साइज विभाग ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया था। उसे छुड़ाने के प्रयास में शैलेश पांडे कुछ लोगों के साथ पहुंचा और विवाद खड़ा किया। इस मामले में भी एक्साइज विभाग ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस ने 26 नवंबर को हुई फायरिंग में उपयोग की गई पिस्टल और एक खोखा बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार शैलेश पांडे चैनपुर एवं चांद थाना क्षेत्र में एक चैलेंजिंग क्रिमिनल के रूप में उभर रहा था, जो भविष्य में कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकता था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी उपलब्धि बताया है।

चैनपुर थानाध्यक्ष के कार्य की सराहना करते हुए एसडीपीओ ने बताया कि इस महीने चैनपुर पुलिस द्वारा कुल 6 अवैध हथियार (2 पिस्टल, 2 देसी कट्टा, 2 गन) बरामद किए गए हैं और इनके साथ संबंधित आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई है।

गिरफ्तार शैलेश पांडे से पुलिस अन्य जानकारी जुटा रही है, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments