Homeपटनाकांग्रेस ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया आमंत्रण कहा, आए तो स्वागत करेंगे

कांग्रेस ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया आमंत्रण कहा, आए तो स्वागत करेंगे

उपेंद्र कुशवाहा अपनी स्वेच्छा से NDA छोड़ महागठबंधन में आना चाहते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी।

Bihar: पटना, कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के द्वारा राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। साथ ही कहा की यदि उपेंद्र कुशवाहा अपनी स्वेच्छा से NDA छोड़ महागठबंधन में आना चाहते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपेंद्र कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा

दरसल उक्त बाते कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के द्वारा बुधवार को दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा गया। इसी दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं। सब कुछ तय हो चुका है। बस किसी भी वक्त घोषणा हो जाएगी।

साथ ही कहा कि नामांकन करने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। वैसे भी अभी बहुत समय है। इसी क्रम में उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी और NDA छोडऩे की स्थिति में उन्हें महागठबंधन में जगह मिलेगी सवाल पर कहा कि हमने हमेशा उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत किया है। अगर वे एनडीए छोड़ते हैं तो उनका स्वागत है। अगर उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में आते हैं तो हमारी ताकत और बढ़ेगी।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments