Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शुभम प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के अवसर पर आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से यह विशेष कैंप आयोजित किया गया था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव था, उनमें से 31 आवेदनों का तत्काल निष्पादन कर दिया गया।
वहीं 74 ऐसे आवेदन थे जिनका समाधान प्रखंड या जिला स्तर पर किया जाना है, इसलिए उन्हें संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। शिविर में पीएचईडी, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, श्रम, शिक्षा, स्वच्छता, पंचायती राज, सोलर लाइट, आरटीपीएस, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, बिजली, वंशावली, आईसीपीएस, कृषि और आपूर्ति विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। प्रशासन ने सभी लंबित मामलों के जल्द निपटारे का भरोसा दिलाया है।



