Bihar news: कैमूर जिले के चैनपुर: प्रखंड क्षेत्र के हाटा बाजार में अवैध रूप से संचालित निजी चिकित्सालय की सीएचसी प्रभारी डॉ राज नारायण प्रसाद स्वास्थ प्रबंधक अजय कुमार सिंह सहित अन्य शामिल कर्मियों के द्वारा जांच पड़ताल की गई, जहां जांच के दौरान क्लीनिक के कथित महिला एवं पुरुष चिकित्सक गायब मिले क्लीनिक में ताला लगा हुआ पाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे जुड़ी जानकारी देते हुए सीएचसी प्रभारी ने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि हाटा में जाली डॉक्टर एवं नर्स बनकर शक्ति कटरा चकिया रोड हाटा में कल्पना क्लीनिक के नाम से डॉक्टर कंचना कुमारी एएनएम के नाम पर दो फर्जी व्यक्तियों के द्वारा क्लीनिक चलाया जा रहा है।
- सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के दावे पर सियासत, पप्पू यादव के बयान को केंद्र ने बताया भ्रामक
- यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने लॉन्च किया ‘रेल वन ऐप’, अब मोबाइल से ही बुक होंगे सभी टिकट
जिसके सत्यापन के लिए जांच की गई तो मौके पर कल्पना क्लीनिक का बोर्ड लगा हुआ पाया गया एवं बाहर से क्लीनिक में ताला बंद पाया गया, अगल-बगल में उपस्थित लोगों से पूछताछ किए जाने पर पता चला कि उक्त क्लीनिक हीरालाल कुमार पिता बहादुर बिंद जो कि ग्राम लोहदन थाना चांद के निवासी हैं, वह डॉक्टर बने हुए हैं दूसरी महिला पुष्पा कुमारी पति विपिन खरवार ग्राम चोंगरा, थाना दुर्गावती जिला कैमूर, महिला चिकित्सक बनकर क्लीनिक को चलाती है।
- मवेशी वाहन बना मौत का कारण: कैमूर में पिकअप की टक्कर से युवक की जान गई, दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा
- बरकट्टा बाजार से लौटते समय हादसा: बाइक पलटने से युवक की मौत, साथी की हालत नाजुक
दोनों महिला और पुरुष जाली है, डॉक्टर बनकर इलाज करते हुए लोगों से ठगी का धंधा कर रही हैं, क्लीनिकल एक्ट के तहत चिकित्सालय निबंधन भी नहीं है, मामले में चैनपुर थाने में आवेदन देते हुए प्राथमिकी के लिए आग्रह किया गया है।
वहीं इस मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया प्राप्त आवेदन पर मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।
- हाथियों का आतंक: खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत
- साइबर ठगी का खुलासा: धनी फाइनेंस के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

