Homeजमुईअनियंत्रित पिकअप वाहन ने एक महिला को रौंदा, पांच लोग हुए घायल

अनियंत्रित पिकअप वाहन ने एक महिला को रौंदा, पांच लोग हुए घायल

Bihar: जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम अम्बा मोड़ के पास तेज रफ्तार में आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर एक महिला को रौंदते हुए एक ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे उस महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि ऑटो में टक्कर लगने से ऑटो सवार तीन महिलाएं सहित पांच लोग घायल हो गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NAYESUBAH

मृतक महिला की पहचान अलीगंज प्रखंड के अम्बा गांव निवासी भरत यादव की पत्नी कविता देवी के रूप में की गई है, जबकि घायल 3 महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है घायल महिला की पहचान आढ़ा निवासी रंजू देवी, रीता देवी और विनीता देवी के रूप में की गई है, तीनों घायल महिलाएं बहन है।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला बगल से दूध लेकर पैदल आ रही थी और उसके आगे से सवारी भरे एक ऑटो आ रही थी इसी दौरान अम्बा मोड के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पैदल जा रही महिला को ठोकर मार दी, जिसके बाद भागने की फिराक में एक ऑटो में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार तीन महिलाएं सहित पांच लोग घायल हो गए, तीनों घायल महिलाएं बहन है, वे लोग अपने मायके आढ़ा गांव से ऑटो पर बैठकर अलीगंज जा रही थी, तीनों महिलाओं के इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, घटना की सूचना के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है, वही भाग रहे पिकअप वाहन के चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments