Homeलखीसरायसनकी आशिक ने प्रेमिका के सर में मारी गोली, रेफर

सनकी आशिक ने प्रेमिका के सर में मारी गोली, रेफर

Bihar: लखीसराय जिले में मंगलवार की सुबह स्कूल जा रही एक 11वीं कक्षा की छात्रा को प्रेमी के द्वारा सर में गोली मार देने का मामला सामने आया है। गंभीर स्थिति में लड़की को पहले रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना के PMCH रेफर कर दिया गया है। वही लड़की को गोली मारने के बाद सनकी आशिक के द्वारा खुद को भी गोली मारने की कोशिश की गई, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद वह पास के बिजली पोल पर चढ़ गया। वहां नंगे तार से लटक कर सुसाइड करने की कोशिश की। इस बीच स्थानीय लोग जुट गए और लड़के को पकड़ लिया। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गिरफ़्तार युवक के पास से कट्टा भी बरामद किया गया है। मृतक लड़की की पहचान पाली पंचायत के करमपुर निवासी मुकेश महतो की पुत्री नीलम कुमारी के रूप में हुई है एवं उसके प्रेमी की पहचान करमपुर के राम इकबाल महतो के पुत्र बंगाली कुमार के रूप में हुई है। प्रेमी बंगाली कुमार ने बताया कि दोनों के बीच बीते करीब डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हाल में वह यूपी में काम करने गया था। फिर लड़की ने बुलाया, वह कल ही बड़हिया पहुंचा और आज लड़की से मिलने गया था। लेकिन प्रेमिका ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। बोलने लगी मुझे मार दो, लेकिन तुम्हारे साथ नहीं जाऊंगी। इसी गुस्से में उसके सर में गोली मार दी। तमिलनाडु में यूपी का एक लड़का मेरे साथ काम करता था। उसी से पिस्टल ली थी।

आशिक ने बताया करीब एक महीने पहले उसने गांव के एक मंदिर में लड़की की मांग में सिंदूर भरा था। जिसके बाद प्रेमिका के द्वारा आशिक को बताया गया की उसकी मां ने सिंदूर देख लिया है। मां के द्वारा आशिक को धमकी दी गई थी कि मेरे सामने आओगे तो तुम्हें जान से मरवा देंगे। इसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी मेरे पास है। आशिक ने बताया  प्रेमिका मेरी तीन गली छोड़कर रहती थी। अक्सर हमारी मुलाकात होती थी। धीरे-धीरे प्यार हो गया। मैं उसको अपने साथ नहीं ले गया तो उसने एक बार जहर खा लिया था।

बंगाली कुमार ने 7 हजार में कट्‌टा और 2 जिंदा गोली खरीदी थी। मारने का सोचा नहीं था, उसकी मां ने हत्या की धमकी दी थी। मैं अपनी सेफ्टी के लिए कट्‌टा साथ रखता था। वो जाने के लिए तैयार नहीं हो रही थी। झगड़ा बढ़ता गया। मैंने उसका हाथ पकड़कर सर में गोली मार दी। उसको गोली मारने के बाद मैं खुद को भी गोली मारने जा रहा था, लेकिन कट्‌टा नहीं चला। मामले से सम्बंधित जनकारी लेने पर लखीसराय एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि घटना के 5 मिनट के अंदर पुलिस पहुंची। लड़की को पहले इलाज के लिए भेजा गया है। लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में लड़के ने बताया है कि वह उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की के घरवालों को मंजूर नहीं था। दोनों के द्वारा शादी किए जाने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जांच जारी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments