Homeमुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी बॉर्डर से लॉरेंस विश्नोई ग्रुप के दो शूटर को किया गया...

मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी बॉर्डर से लॉरेंस विश्नोई ग्रुप के दो शूटर को किया गया गिरफ्तार

Bihar: मुजफ्फरपुर, देश के कुख्यात अपराधी मे सुमार लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ये दोनों देश के कई राज्यों में वीवीआईपी की हत्या कर सुर्खियों में रहे है। इस ग्रुप के पास देश के विभिन्न क्षेत्रो में कई शार्प शूटर है जो किसी भी हद तक जाकर हत्या को अंजाम दे देते है और आराम से भाग निकलते हैं। विभिन्न राज्यों की पुलिस इस ग्रुप के शार्प शूटर के पीछे पड़ी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News इसी दौरान बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाला शाहनवाज साहिल और राजस्थान के सुनील कारोलिया का लोकेशन मिलने के बाद अन्य राज्यों की पुलिस ने बिहार पुलिस मुख्यालय से यह जानकारी साझा की जिसके बाद बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा मुजफ्फरपुर के पुलिस कप्तान के साथ-साथ सीतामढ़ी के पुलिस टीम को सूचना दी गई।

यह सूचना के बाद पुलिस की टीम एक्टिव हो गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी बॉर्डर स्थित रून्नीसैदपुर टोल प्लाजा से पहले दोनों शार्प शूटर को धर दबोचा। मुजफ्फरपुर के पुलिस कप्तान राकेश कुमार के  द्वारा बताया गया कि अन्य राज्यों की पुलिस के द्वारा पुलिस मुख्यालय को यह सूचना साझा किया गया था। जिसके आलोक में कार्रवाई करते हुए पुलिस की दोनों शार्प शूटर को गिरफ्तार किया। कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अन्य प्रदेश की पुलिस की टीम आ चुकी है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपने साथ लेकर दोनों शार्प शूटर को जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments