Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ईओयू के एडीजी नैयर हसनैन खान के द्वारा आरोपित संजीव मुखिया की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया गया कि सगुना मोड़ के पास एक अपार्टमेंट से संजीव मुखिया की गिरफ़्तारी की गई है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। हाल ही में ईओयू की अनुशंसा पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने संजीव मुखिया पर तीन लाख का इनाम भी घोषित किया था।
जानकारी के अनुसार संजीव मुखिया नालंदा के नगरनौसा का रहने वाला है। पेपर लीक मामले में लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, किन्तु वह फरार था। इसके साथ ही उसके विरुद्ध कोर्ट से वारंट भी जारी हुआ था। संजीव मुखिया का बेटा डॉ शिव भी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। हालांकि अभी वह जमानत पर बाहर है।