Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना से सम्ब्न्धित जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की आरोपित भाग कर आश्रम में छिपा हुआ था। मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर गिरफ्तारी हुई है। पुलिस आरोपित बाबा को अपने साथ भागलपुर ले गई। मधुसुदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि थाना क्षेत्र के राघोपुर टीकर गांव में 25 मई को एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। परिवार वालों ने धर्मानंद बाबा को आरोपित बनाया था। भागलपुर के महिला थाना में केस दर्ज किया गया था।
घटना के बाद पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची तो वह नहीं मिला। इसके बाद उसके मोबाइल को ट्रैकिंग पर रख दिया गया। शनिवार को मोबाइल का लोकेशन असरंगज स्थित मेंहीं आश्रम मिला। छापेमारी अभियान में महिला थानाध्यक्ष किरण सोनी, पीआइयू व असरगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष मु. हसीब सदरवाल शामिल थे।