Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड के राजेंद्र नगर देवहलियां में बुधवार को डीएम सावन कुमार दल बल के साथ पहुंचे। जंहा उन्होंने देवहलियां पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं की जांच की। इस दौरान पंचायत सरकार भवन के घटिया निर्माण सामग्री को देख भड़क गए। घटिया सामग्री का उपयोग देख डीएम ने एलएईओ (लोकल एरिया इंजीनियरिंग आर्गेनाइजेशन) के जेई को कड़ी फटकार लगाई एवं उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। डीएम की मौजूदगी में ईंट को कुछ फीट उपर से गिराया गया तो ईट टुकड़ा टुकड़ा हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
देवहलियां में डीएम ने गली नाली निर्माण कार्य को देखा और कार्य से संतुष्ट दिखे। इसके बाद वहीं पंचायत में बैठक भी की। बैठक में सीओ रश्मि कुमारी को निर्देश दिया कि परिमार्जन व दाखिल खारिज के लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्र करें। इसके अलावा डीएम ने देवहलियां पैक्स के गोदाम का भी जायजा लिया। धान अधिप्राप्ति की रिपोर्ट यहां का देख काफी संतुष्ट नजर आए एवं पैक्स अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह के कार्यपण्राली की सराहना किया। धान खरीद का अवलोकन किया। गोदाम जांच से संतुष्ट डीएम ने 10 हजार क्विंटल और धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया। इस दौरान पंचायत की मुखिया उषा देवी सहित सभी विभाग के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।