Homeसारणअपराधियों ने महिला की गला रेत कर दी हत्या

अपराधियों ने महिला की गला रेत कर दी हत्या

Bihar: सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा मठिया गांव में अपराधियों के द्वारा एक महिला की गला रेत कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा मठिया गांव निवासी मुन्ना कुमार महतो की पत्नी प्रियंका देवी के रूप में की गई है।  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

महिला का शव रविवार की सुबह पुलिस के द्वारा उसके घर के पीछे बथान के पास से बरामद किया है। ग्रामीणों के द्वारा  महिला का शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने  शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि रात करीब 9:00 बजे प्रियंका कुमारी शौच करने की बात कह कर घर से निकली थी।

देर रात तक वापस नहीं आने पर उन लोगों ने आसपास खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। सुबह में ग्रामीणों ने घर के पीछे बथान के पास से शव  होने की सूचना दी। जाकर देखने पर वहां प्रियंका देवी का शव पड़ा हुआ था। मृतक महिला के पति मुन्ना महतो एवं उनके मायके वाले दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments