Home भागलपुर अनोखी युगल कथा, जन्म-जन्म से साथी एक साथ हुए दुनिया से विदा

अनोखी युगल कथा, जन्म-जन्म से साथी एक साथ हुए दुनिया से विदा

Bihar: भागलपुर जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा एक युगल जोड़ी एक साथ इस दुनिया से विदा हो गए। वही इस युगल जोड़ी (पति चंदन यादव व पत्नी कलवतिया देवी) के एक साथ हुए निधन की खबर जिसने भी सुनी उनकी आंखे  भर आई। गोराडीह की इस अनोखी युगल कथा ने लोगों को काफी मर्माहत कर दिया है। वही युगल जोड़ी के निधन के बाद सभी लोगों की जुबान पर बस एक ही चर्चा है, वे जन्म – जन्म के ऐसे साथी थे, जिन्हें मौत भी जुदा नहीं कर सकी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार गोराडीह के खुटाहा निवासी चंदन यादव जब शुक्रवार की सुबह बाहर नहीं निकले, तो घर के लोग उन्हें जगाने पहुंचे। जंहा उन्होंने देखा की उनका निधन हो चुका था। वही जब उनकी पत्नी कलवतिया देवी के पास जाकर देखा, तो वह भी इस दुनिया से विदा हो चुकी थी। दंपती को एक-दूसरे की मौत की खबर भी नहीं हुई और दोनों एक साथ मौत के आगोश में चले गए। लोगो का कहना है की दोनों की आत्मा एक-दूसरे से जुड़ी हुई थी। तभी तो दोनों ने एक साथ इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

इस सम्ब्नध में जानकारी देते हुए (बिहार पुलिस में कार्यरत)  मृतक के पुत्र प्रभाष यादव ने बताया कि उसके पिता बुआ के यहां एक पारिवारिक समारोह में गए हुए थे। घर लौट कर आये, तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी। कुछ समझ पाते उससे पहले ही मौत हो गयी। जब घर के बच्चे अपनी दादी को जगाने पहुंचे, तो वे हिल डुल नहीं रही थीं। इसके बाद जब परिवार के अन्य लोगों ने वहां पहुंच कर देखा, तो पाया कि उनकी भी मौत हो चुकी है। लेकिन मौत पहले किसकी हुई इस बात की जानकारी नहीं है। लोगों ने इसे दोनों के गहरे प्रेम को जन्म जन्मांतर का प्रेम बताते हुए कहा कि दोनों की आत्मा एक दूसरे से जुड़ी हुई थी। खुटाहा पंचायत के मुखिया देवेंद्र यादव ने कहा कि यह घटना दोनों के प्रेम समर्पण को दर्शाता है।

 

Exit mobile version