HomeभागलपुरPM की माँ पर कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए विवादित वीडियो पर...

PM की माँ पर कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए विवादित वीडियो पर राजनीती गर्म

Bihar: भागलपुर, पीएम मोदी की दिवंगत माँ को लेकर कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए विवादित वीडियो को लेकर बिहार में राजनीती तेज हो गई है। वही इस विवादित वीडियो को भाजपा के द्वारा मां का अपमान बताते  हुए राजद एवं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा गया 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News कांग्रेस व राजद पर निशाना साधते हुए भागलपुर के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद अनुराग ठाकुर के द्वारा कहा गया की पीएम की स्वर्गीय मां को गाली दी जाती है, एआई वीडियो बनाकर अपमानित किया जाता है। यह कही से भी बिहार की संस्कृति नहीं है। जो बेटियों की इज्जत लूटने का काम लालू जी के शासन में होता था, आज वही स्तर पर आकर स्वर्गीय माता जी का अपमान किया गया है। जिससे पुरे देश के लोगो में आक्रोश है, जिसका करारा जवाब जनता आने वाले चुनाव में देगी।

वही मौके पर मौजूद बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी कांग्रेस व राजद पर जमकर हमला बोलते हुए कहा की राजद और कांग्रेस बिहार की माताओं-बहनों का सम्मान नहीं कर सकते। आज उन्होंने पीएम के माता जी को गाली दी, बिहार को लज्जित किया। राहुल गांधी बिहार में पिकनिक मनाने आते हैं और नौटंकी करते हैं। किन्तु बिहार की जनता अपमान का जवाब वोट से देगी। वहीं बिहार में इस मुद्दे को लेकर सियासत अब और गर्म हो चुकी है, भाजपा के कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments