Homeदुर्गावतीNH-19 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा हाईवा,...

NH-19 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा हाईवा, दो लोग गंभीर

कैमूर NH-19 हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से टकराया हाईवा, चालक और खलासी गंभीर

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुल्हड़ियां गांव के पास नेशनल हाईवे-19 पर रविवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे वाहन में पीछे से आकर एक हाईवा ट्रक जोरदार तरीके से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक तथा खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुल्हड़ियां गांव के समीप हाईवे के किनारे पहले से एक गिट्टी लदा हाईवा ट्रक खड़ा था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहा दूसरा गिट्टी लदा हाईवा वाहन मोहनिया की दिशा में जा रहा था। रात के समय अचानक उसने सड़क किनारे खड़े वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के कारण हाईवा का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें चालक व खलासी फंस गए।

सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस और एनएचआई की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को केबिन से बाहर निकाला। इसके बाद घायल चालक और खलासी को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments